फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी: अब यूजीसी लेगा प्रवेश प्रक्रिया पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश समेत विभिन्न मसलों को लेकर परीक्षा नियंता कार्यालय के सामने पिछले 21 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को बीएचयू प्रशासन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तक पहुंचाया है। अब यूजीसी से मिलने वाली गाइडलाइन के मुताबिक पीएचडी की प्रवेश की आगे की प्रक्रिया चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बीएचयू के छात्र परीक्षा नियंता कार्यालय पर पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया में दिसंबर 2023 में नेट उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को वरीयता देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि चार दिनों से उनकी भूख हड़ताल चल रही है, मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच बीएचयू ने परीक्षा नियंता के हवाले से बयान जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रों के आंदोलन का संज्ञान लिया है। परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्रा ने कहा कि पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी से तय मानकों के अनुरूप चलाई जा रही है। छात्रों की मांगों की जानकारी यूजीसी को दी गई है। यूजीसी जो भी निर्णय लेगा, उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें