वाराणसी। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान गुरुवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया कि, जिसके पास 56 इंच का सीना है वही 56 इंच के सीने वाला काम भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि देश में सुख शांति बनी रहे, यही मेरे दर्शन करने का मुख्य उद्देश्य है।
कश्मीर के मौजूदा हालात पर उन्होंने कहा कि जो काम कोई नहीं कर पाया उसे प्रधानमंत्री ने कर दिखाया है। इससे पूर्व वे 10. 30 मिनट पर राज्यपाल मंदिर के गेट नंबर चार से वे मंदिर के गर्भगृह गए। वहां अर्चक ने राज्यपाल का षोडषोपचान विधि से पूजन कराया। करीब आधा घंटा रहने के बाद वे मंदिर से निकल गए। इसके बाद वे मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए।