बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) गोल्फ चैंपियनशिप पहली बार बरेका गोल्फ कोर्स में खेली जाएगी। बरेका गोल्फ संघ के सदस्य मनोज मांझी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 से 18 जून तक आयोजित है। इसमें देश के 72 प्रोफेशनल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
बरेका परिसर में 51 एकड़ में फैले 18 होल के 70 (स्ट्रोक) पार वाले गोल्फ कोर्स में स्थानीय खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बरेका के 10 गोल्फरों ने डेड हैंड तकनीक के जरिए स्थिर और सटीक शॉट लगाने का अभ्यास किया। इसमें मनोज मांझी के अलावा शिशिर त्यागी ने सबसे कम स्ट्रोक का प्रयोग कर अभ्यास मैच के विजेता बने। मैत्री मैच में सभी खिलाड़ियों ने सम यानी दो-दो खिलाड़ियों का ग्रुप बनाकर हिस्सा लिया। इसमें मनोज मांझी, संतोष सिंह, बहादुर प्रसाद, शिशिर त्यागी, राकेश कोचर, अनुज कटियार, सुनील कुमार, अनुराग गुप्ता और शिवम दुबे ने हिस्सा लिया।