फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विभागवार 11 सितंबर से होगी पीजी की काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षाओं की काउंसिलिंग के बाद अब विभागवार काउंसिलिंग शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 से 15 सितंबर तक काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर निर्धारित की गई है। 25 सितंबर से कक्षाओं के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को अनारक्षित वर्ग के एमए इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संबंधित विभाग में होगी। इसमें सभी वर्ग के अभ्यर्थी शामिल होंगे। फीस जमा करने के लिए छात्रों को 13 सितंबर तक अवसर दिया गया है। 12 सितंबर को आरक्षित वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के इतिहास, हिंदी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र के विषयों की काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 14 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं। 14 सितंबर को सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की संस्कृत, उर्दू, मनोविज्ञान, भूगोल और ड्रामा के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 16 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगे। 15 सितंबर को एमए इतिहास व आर्कियालॉजी, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, एम म्यूज, पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन ड्रामा और बी ड्रामा के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 17 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं।
पीजी की काउंसिलिंग में 45 अभ्यर्थी अनुपस्थित
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को परास्नातक के तीन और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काउंसिलिंग हुई। दूसरे दिन की काउंसिलिंग में 45 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 15 अभ्यर्थियों को दस्तावेज के अभाव में वापस लौटना पड़ा। शनिवार को सर्टिफिकेट व डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज, एमए दर्शन शास्त्र, पत्रकारिता और अंग्रेजी की काउंसिलिंग हुई। इसमें 118 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और 73 ही उपस्थित हुए। 58 छात्रों को सीट अलॉट की गई। इसमें 24 छात्र और 34 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें