फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मॉरीशस के जरिये 52 अफ्रीकी देशों में आयात और निर्यात शुल्क मुक्त होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉरीशस के जरिये 52 अफ्रीकी देशों में आयात व निर्यात शुल्क मुक्त होगा। यह कहना है मॉरीशस के केंद्रीय मंत्री एलन गन्नू का। वह लद्यु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों के प्रतिनिधि मंडल से बंगलूरू के श्री परिपूर्ण सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट में संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

मॉरीशस के मंत्री ने लघु उद्योग भारती के उद्यमियों को ट्रेड फेयर लगवाने और काशी के हस्तशिल्प, गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी खिलौना, रेशमी वस्त्र आदि की प्रदर्शनी के लिए सेंटर उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि मॉरीशस अफ्रीकी महाद्वीप का एक द्वीप है। इसका अफ्रीकी देशों से मुक्त व्यापार संधि है। मॉरीशस के जरिये भारतीय उत्पादों का अफ्रीकी देशों में निर्यात करने पर संधि से भारतीय उत्पादों को शुल्क संबंधी छूट दी जाएगी। लघु उद्योग भाती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मंत्री के कहने पर काशी के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मॉरीशस जाएगा। उद्यमियों ने मंत्री को बनारसी साड़ी भेंट की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें