फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पीएफआई का सदस्य अब्दुल्ला आज से पांच दिन पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में खुल सकते हैं राज

Sat, 08 Oct 2022 11:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस रिमांड पर लेकर अब्दुल्ला के अन्य साथियों, बैंक खातों से लेनदेन का विवरण सहित अन्य कई जानकारी हासिल करेगी। पूछताछ के आधार पर अन्य गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन
पीएफआई के सदस्य अब्दुला सऊद अंसारी को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता से गिरफ्तार पीएफआई के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला को पुलिस ने शनिवार सुबह 10 बजे पांच दिन के लिए रिमांड पर ले लिया। 12 अक्तूबर की शाम छह बजे के बाद आरोपी को जिला जेल भेजा जाएगा। पुलिस रिमांड पर लेकर अब्दुल्ला के अन्य साथियों, बैंक खातों से लेनदेन का विवरण सहित अन्य कई जानकारी हासिल करेगी। पूछताछ के आधार पर अन्य गिरफ्तारी की जा सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्वनी उपाध्याय की अदालत ने अब्दुल्ला को पुलिस रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया था। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन कारोबार के जरिये अब्दुल्ला ज्यादा से ज्यादा युवाओं को एसडीपीआई से जोड़ना चाहता था। पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।

पुलिस के अनुसार यह सामने आया है कि चायपत्ती का ऑनलाइन कारोबार के जरिए अब्दुला ने कई युवकों को एसडीपीआई से जोड़ रखा है। पुलिस अब उन युवकों को चिह्नित कर रही है।  हफ्ते भर पूर्व लोहता पुलिस ने अलावल क्षेत्र में छापा मारकर पीएफआई के सदस्य अब्दुल्ला सऊद अंसारी को गिरफ्तार किया था। क्षेत्राधिकारी अपराध बड़ागांव ने एपीओ विकास सिंह के जरिये कोर्ट में आवेदन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, केरल, भदोही व लखनऊ जाकर देश विरोधी गैर कानूनी गतिविधियों के संचालन स्थल व प्रतिबंधित संगठन पीएफआई सदस्यों को चिन्हित करने के लिए अब्दुल्ला को पुलिस रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध किया था।
पढ़ें: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सदानंद गिरफ्तार, चार दिन पहले बनारस में युवक की हत्या में आया था नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें