फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात सिगरा में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

Wed, 12 Jul 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंची पांच थाने की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिगरा थाने से लगे फातमान रोड पर एसबीआई के समीप मलदहिया की तरफ  जा रहा पेट्रोल टैंकर एक गड्ढे से बचने के फेर में मंगलवार की आधी रात अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग था कि हादसे के समय बारिश हो रही थी।
विज्ञापन


पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने के बाद सड़क पर घिसटाया लेकिन आग नहीं लगी।  हादसे से घबराए चालक और खलासी ने टैंकर से कूद कर जान बचाई। इस दौरान टैंकर से पेट्रोल सड़क पर तेजी से बहने लगा। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस ने फातमान-मलदहिया मार्ग को ब्लॉक कर दिया।

एहतियात के तौर पर फायर बिग्रेड के साथ चार थाने की फोर्स बुला ली गई। टैंकर पलटने के बाद तेज बारिश होने लगी। इस दौरान बिजली गुल होने से अंधेरा हो गया। फायर ब्रिगेड की लंबी मशक्कत के बाद माहौल सामान्य हो सका।
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन बुलवाकर टैंकर को किनारे करने में रात दो बजे के लगभग कामयाबी पाई। सिगरा थानाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि हादसे से घबराए ड्राइवर और खलासी कहीं भाग गए हैं। गड्ढे से बचने के फेर में डिवाइडर से टकरा कर टैंकर पलटा है। किसी प्रकार से भी जन-धन की हानि नहीं हुई।

कमलापति तिराहे पर टकराई सफारी
 इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी तिराहे के समीप मंगलवार की देर रात सफारी सवार सेतु निगम की लापरवाही का शिकार हो गए। चौकाघाट फ्लाईओवर का काम बेतरतीब तरीके से किए जाने के कारण सफारी निर्माण कार्य के लिए रखी सामग्री से जा टकराई और दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें