फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में मां के सामने ही बेटे पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

Thu, 14 Nov 2019 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मरदह (गाजीपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social Media
विज्ञापन

हैदरगंज गांव में मंगलवार शाम एक मनबढ़ ने घर वालों से शिकायत करने पर एक किशोर को उसकी मां के सामने ही पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को मऊ के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दबंग ने सोमवार को एक चाय की दुकान पर बैठने को लेकर किशोर के पिता को पीट दिया। 

हैदरगंज गांव के विजय चौहान का पुत्र कक्षा दस का छात्र त्रिभुवन राम (16) मंगलवार रात साढ़े आठ बजे अपने घर के दरवाजे के पास अपनी मां से बात कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक विनोद चौहान (24) बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और त्रिभुवन पर पेट्रोल फेंक दिया। 

विज्ञापन

जब तक त्रिभुवन कुछ समझ पाता, विनोद ने माचिस से आग लगा दी और खुद भाग निकला। बेटे को जलते और उसकी चीख सुन मां सुमन देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। 

आसपास के लोगों ने आग बुझाई और उसे हैदरगंज चट्टी पर एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां से मऊ के फातिमा अस्पताल भेज दिया गया। सोमवार को विनोद ने त्रिभुवन के पिता विजय को चाय की दुकान पर बैठने को लेकर दो थप्पड़ मार दिए थे।
विज्ञापन

विजय की पत्नी सुमन ने उसके घर जा कर इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद विनोद ने सुमन के सामने ही उसके बेटे को जला दिया। एसपी ग्रामीण चंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि विनोद चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें