बीती बीस अप्रैल को वाराणसी की ओर आ रही बाइक ने सड़क पार कर रहे 52 वर्षीय बुरी तरह घायल हो गया था। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के घर में मातम का माहौल है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
चौबेपुर वाराणसी सरसौल बलुआघाट रोड पर पिछले दिनों 20 अप्रैल को वाराणसी से आ रहे बाईक सवार ने सड़क पार कर रहे सरसौल गांव निवासी शशिभूषण पांडेय को टक्कर मार दी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घायल अवस्था में इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इनका इलाज जारी था लेकिन इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे दीपक पाण्डेय ने थाने में तहरीर दी है कि मेरे चाचा सड़क पार कर रहे थे कि उपेन्द्र यादव निवासी पिछवारी चौबेपुर ने धक्का मार दिया था जिससे उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छः भाईयों में चौथे नंबर पर थे। घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे।