फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 14.89 करोड़ से बनेगी ड्रेन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबी स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का निर्माण करा रहा है। फिलहाल परियोजना का काम प्रगति पर है। हाल ही में अर्णव चक्रवात के कारण दोबारा जलभराव होने पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने संयुक्त रूप से पंपिंग कर पानी निकलवाया।
विज्ञापन

अखरी-भिखारीपुर मार्ग (वाराणसी-अदलपुरा-चुनार मार्ग) के आसपास तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र में पर्याप्त जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 4.5 किलोमीटर लंबी स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना पर 14.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग के दोनों ओर कुछ निवासी अपने भवनों के बेसमेंट और खाली प्लॉटों का पानी भी सड़क पर बहा रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है।
गड्ढों की मरम्मत के लिए क्यूआरटी गठित
जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की है। टीम प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर गड्ढों की मरम्मत कर रही है। अधिशासी अभियंता के अनुसार स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें