जरूरतमंदों को लंच पैकेट देते समाजसेवी
- फोटो : ं
उधर, मछलीशहर में एसडीएम की अपील पर नगर के प्रमुख फल और सब्जी व्यवसायी हाजी सिद्दीकी और उनके पुत्र सरवर राइन ने 150 जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री का पैकेट वितरित किया। प्रत्येक पैकेट में आलू, दाल, टमाटर, आटा, तेल, नमक शामिल रहा। इसी तरह मीरगंज क्षेत्र में भटहट की प्रधान ऊषा देवी के पुत्र सुधीश मौर्य सिंटू ने मुसहर बस्ती के 90 परिवारों को तीन किलो चावल, तीन किलो आटा, आधा किलो दाल, सरसों का तेल, नमक का पैकेट प्रदान किया। रामपुर की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने सौ परिवारों को चार सौ रुपये की दर से नकद राशि प्रदान की है।
मसीहा बने पुलिसकर्मी, झुग्गियों में बांटा भोजन
कोरोना संकट की इस घड़ी में पुलिस का भी मानवीय चेहरा सामने आया है। झुग्गी-झोपडिय़ों में भूखे-प्यासे लोगों तक पुलिस ने खाना पहुंचाया। बुधवार की रात शाहगंज में एसडीएम और सीओ की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज ने फैजाबाद रोड के किनारे झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले गरीबों को खाने का पैकेट वितरित किया। लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के उपायों को बताते हुए घर में अपने परिवार व खुद को सुरक्षित रखने की अपील की गई।
20 रुपये में घर पहुंचेंगा पूड़ी सब्जी या वेज बिरयानी
शहर में ऐसे भी तमाम लोग हैं, जो रोजगार या नौकरी के सिलसिले में यहां रहते हैं। होटल में ही उनका खानपान होता है। पिछले तीन दिनों से होटल बंद होने के कारण इनके समक्ष भी पेट भरने का संकट है। लिहाजा उन्हें शुल्क देकर घर भोजन पाने की व्यवस्था भी शुरू की गई है। महज 20 रुपये में उन्हें पूड़ी सब्जी या वेज बिरयानी घर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आसरा द होपस ट्रस्ट के सिराजअहमद ने यह जिम्मा लिया है। कोई व्यक्ति भी उन्हें फोन नंबर 8726727578 और 8869907336 पर संपर्क कर घर पर खाने का पैकेट मंगवा सकता है। डीएम ने कहा कि जिले में लोगों को जरुरी सामानों की दिक्कत नहीं होगी, बस वह घर से बाहर न निकलें।