तिरंगा लेकर लोगों ने उतारी भारत माता की आरती
- फोटो : अमर उजाला
कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नमामि गंगे ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीष मांगा। 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व नमामि गंगे ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मां गंगा के तट पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर नमामि गंगे के सदस्यों ने शुभकामना दीं। विश्वनाथ धाम में स्थापित भारत माता प्रतिमा की आरती उतारी।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में टीम इंडिया के एथलीटों को अपना पूरा समर्थन देने के लिए काशीवासियों से आवाह्न किया। भारतीय राष्ट्रमंडल दल को प्रोत्साहित करती स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी गईं।
राजेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में होने जा रहा ह। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 18वीं बार भाग लेने जा रहा है। इस साल 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ियों के साथ भारत कुल 15 खेलों में हिस्सा लेगा जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को भी जगह दी गई है । इस दौरान महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, पूजा मौर्या, नगीना पांडेय, संगीता मिश्रा, सुनीता देवी, हीरालाल, सारंग यादव, सुनील मिश्रा, शोभित चटर्जी शामिल रहे।