मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया में हाईकोर्ट द्वारा परिणाम सुरक्षित रखने के मामले में प्रभावित छात्रों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया।
उनका कहना था कि प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी कर रोक हटवानी चाहिए। कुछ लोगों ने दलगत राजनीति के तहत हाईकोर्ट में रिट दायर कर परिणाम पर रोक लगवाई थी।
अभ्यर्थियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन को सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना था की शुरूआती दिनों में सरकार ने प्रभावी पैरवी नहीं की जिसके चलते 28916 पुरुष, 5800 महिला पुलिस आरक्षी एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है।