फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बच्चे पर कार चढ़ाने के आरोप में नाराज लोगों ने किया पथराव, शीशा तोड़ा; पुलिस तक पहुंचा मामला

Sat, 10 Oct 2026 08:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के बेनियाबाग में बच्चे पर कार चढ़ाने के आरोप में आक्रोशित लोगों ने कार पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
कार का शीशा टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चौक थाना क्षेत्र के पियरी चौकी अंतर्गत बेनियाबाग स्थित कूड़ा घर के पास शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बच्चा घायल हुआ। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। घटना से नाराज लोगों ने कार को घेर लिया और उस पर पत्थर बरसाने लगे। पथराव में कार का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


ये है मामला
बच्चा कूड़ा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बच्चे को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि लोगों ने मासूम को बचा लिया। वहीं नाराज लोगों ने वाहन को घेर लिया और पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक हलचल रही। फिलहाल बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया की स्थानीय लोगों ने आक्रोश में कार ड्राइवर से विवाद किया, जिससे वह जख्मी हो गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार पुलिस की हिरासत में है। सभी तथ्यों की जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें