फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बस्तियों में घुसने लगा वरुणा नदी का पानी, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

Tue, 20 Aug 2019 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नक्खी घाट के पास वरुणा नदी का पानी घर में घुसने के बाद लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार को वाराणसी के वरुणा नदी का पानी बस्तियों में भरने लगा। दोपहर तक वरुणा कॉरिडोर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। किनारे के इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। मजबूरी में लोगों ने घर छोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन




कुछ लोग मकान के निचले तल को खाली कर दूसरी मंजिल पर चले गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वरुणा नदी के किनारे बसे सरायमोहना, कोनिया, पुराना पुल, शैलपुत्री, मड़िया, शक्कर तालाब, तीन पुलिया, नक्खी घाट, हिदायत नगर, अंसार नगर, दीनदयालपुर , वघवानाला, ढ़ेलवरिया और चौकाघाट इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में बाढ़ का पानी भर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नक्खी घाट स्थित अंसार नगर और हिदायत नगर में रहने वाले अहमद, मोहम्मद जमील, सलीम, मुख्तार, रजिया, सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि रविवार शाम से वरुणा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वरुणा पर बने पुराने पुल के गेटमैन अनिल कुमार व विजय चौबे ने बताया कि फिलहाल बांध के सातों फाटक बंद है, लेकिन गंगा नदी में हो रहे लगातार बढ़ाव के कारण बाढ़ का पानी पलट प्रवाह के कारण बांध के चैनल के ऊपर से बह रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें