फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर की गिरफ्तारी की मांग, चेतगंज थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2022 08:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर व यूट्यूबर ममता राय के खिलाफ सारनाथ थाने में  गाली गलौज और धमकी समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन
चेतगंज थाने के बाहर ममता राय के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर व यूट्यूबर ममता राय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने रविवार को चेतगंज थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर भी दी। इसके पूर्व सामाजिक संगठनों ने जगतगंज स्थित होटल से चेतगंज थाने तक पैदल मार्च निकाला।  

विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की जिला महिला प्रभारी किरण सिंह और सामाजिक संस्था की वंदना सिंह रघुवंशी के अनुसार यूट्यूबर ममता राय के खिलाफ सारनाथ थाने में गाली गलौज, धमकी मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी कर रही है।

यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप
संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत सिंह ने पोस्टर के मुद्दे पर टोका तो उन्हें वीडियो जारी कर गालीगलौज और घर में घुसकर मरवाने की ममता राय ने धमकी दी है। कहा कि बाबा विश्वनाथ के साथ फोटो शूट कराकर होर्डिंग और खुद को काशी बताने वाली ममता राय यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करती है। चेतगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह ने तहरीर लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पढ़ेंः बीएचयू कैंपस में स्नातक छात्रा के साथ छेड़खानी, शोध छात्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें