मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में गंगा नदी के बीच में रेत पर 15 फीट लंबा घड़ियाल को धूप सेंकते देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। आनन-फानन में सूचना पूरे गांव और कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला खड़ंजा छोटी बसई इलाके में फैल गई जिससे भारी संख्या में ग्रामीण गंगा के किनारे घड़ियाल को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे।
कुछ लड़के नाव से रेत में धूप ले रहे घड़ियाल के नजदीक तक पहुंचने का प्रयास किये लेकिन इसका आकार देख वे भी सहम गये। जैसे ही घड़ियाल के पास नाव पहुंची वह पानी में डुबकी लगा ले रहा था और लोग जब दूर चले जाते तब रेत पर आ जाता था शनिवार को पूरा दिन यह सिलसिला चलता रहा। कई मीडिया कर्मियों ने भी फोटोग्राफी करने के चक्कर में नजदीक जाने का प्रयास किया, लेकिन पास आने की आहट पाते ही घड़ियाल पानी के अंदर घुस जाता था।