फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शस्त्र लाइसेंस, वरासत और नवीनीकरण से संबंधित लंबित मामलों का जल्द हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को यातायात पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। घरेलू या विभागीय समस्याओं के तुरंत और समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके। पुलिस आयुक्त ने शस्त्र लाइसेंस, वरासत और नवीनीकरण से संबंधित लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस आयुक्त ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के सत्यापन, भुगतान प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर विशेष जोर दिया, ताकि पेंशनर्स को विलंब का सामना न करना पड़े। पुलिस आयुक्त ने नई सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस पेंशनर्स के लिए पृथक हॉल की व्यवस्था का आश्वासन दिया। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन व मुख्यालय प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स ईशान सोनी, एसीपी मुख्यालय व यातायात अपूर्व पांडेय, पुलिस पेंशनर्स अध्यक्ष रिटायर्ड डिप्टी एसपी सूर्यबली सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें