फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में उत्पात मचाने वाले 15 छात्रों को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी

Wed, 24 Jan 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
20 दिसंबर को बीएचयू में फूंकी गयी स्कूल बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
बीएचयू में 20 दिसंबर को हुए बवाल के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए आरोपी 15 छात्रों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन सभी आरोपियों से 13.81 लाख रुपये वसूले जाएंगे। प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने क्षति के लिए आंकलन के लिए जांच की थी।
विज्ञापन


17 चार पहिया और दो पहिया वाहन स्वामियों ने क्षतिपूर्ति के लिए गुजारिश विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन से की थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर नुकसान का आकलन परिवहन विभाग के अधिकारियों से कराया गया।

परिवहन विभाग की जांच में वाहन स्वामियों को कुल 13 लाख 81 हजार 800 रुपये की क्षति का आकलन किया गया। परिवहन विभाग की इस रिपोर्ट पर प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए आरोपी छात्रों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि बवाल के आरोपी जिन 15 छात्रों को नोटिस भेजा गया है, उनमें आशुतोष सिंह, गौरव कुमार,  गुलाम सरवर, रूद्र प्रताप सिंह,  बिट्टू कुमार सिंह, गौरव कुमार, प्रतीक सिंह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, शुभम तेवतिया,  प्रवीण राय, अभिजीत, सौरव राय, सत्यम राय, धीरज सिंह, हिमांशु प्रभाकर शामिल हैं।

इनके खिलाफ पूर्व में ही लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया गया है। उसके बाद प्रशासन वसूली की कार्रवाई शुरू कर देगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें