फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैथी में हुआ पदयात्री साध्वी सुमन पुरी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के नर्मदा कुटिया आश्रम की साध्वी सुमन पुरी की एकल पदयात्रा मंगलवार को कैथी पहुंची। कैथी पहुंचने पर आशा ट्रस्ट में अभिनंदन और स्वागत किया गया। साध्वी सुमन पिछले एक साल से ज्यादा समय से द्वादश ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा कर रही हैं। गुजरात में सोमनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा में अब तक उन्होंने 15 माह की पदयात्रा में 8 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिए हैं। मंगलवार को भंदहा कला (कैथी) स्थित आशा ट्रस्ट परिसर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह मार्कंडेय महादेव धाम में दर्शन के बाद यात्रा गाजीपुर की तरफ प्रस्थान करेगी। साध्वी सुमन ने बताया कि उनकी इस पदयात्रा का उद्देश्य भारत की गंगा जमुनी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा की विशेषताओं का अध्ययन करना है। स्वागत वल्लभाचार्य पांडेय ने किया। इस दौरान दीन दयाल सिंह, सरोज सिंह, रूबी पांडेय, साधना पांडेय, अमित कुमार शामिल रदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें