फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति किया दीपदान, वेद मंत्रों से की स्तुति

विज्ञापन
भदैनी ​​​स्थित रानी लक्ष्मी बाई की जंयती की पूर्व संध्या पर दीप जलाते जागृति फाउंडेशन के सदस्य 
विज्ञापन
काशी की बेटी और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को दीपदान किया गया। भदैनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई के स्मारक पर दीपदान करके उनकी अमर गाथा का स्मरण किया गया। वेदपाठी बटुकों ने वेदमंत्रों के जरिये वीरांगना की स्तुति की। इसके साथ ही दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

जागृति फाउंडेशन और महारानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थान स्मारक समिति की ओर से मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन भदैनी स्थित स्मारक पर दीपदान हुआ। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी, साहित्यकार वाचस्पति उपाध्याय, समाजसेवी गोपाल मिश्रा, शकील हैदर, राजकुमार केसरी एवं रामयश मिश्र ने वीरांगना की स्मृति में दीप जलाया। मारवाड़ी सेवा संघ संस्कृत उच्चतर विद्यालय के बटुकों ने वेद मंत्रों से वीरांगना लक्ष्मीबाई की स्तुति कर माहौल को पूरी तरह से देशभक्ति के भाव से भर दिया। इस दाैरान रामयश मिश्र ने प्रधानमंत्री से एक बार फिर से वीरांगना के नाम पर ट्रेन चलाने की अपील की। धन्यवाद विनय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर हरिनाथ गौड़, सुरेंद्र,सोनू, नर्मदा गौड़ उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें