फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मटर 30 के पार, टमाटर भी पहुंचा 10 के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सब्जियों के भाव में उछाल आया है। हालांकि खरीदारों को अब भी राहत है। वहीं किसान मंडी में सब्जी बेचकर अपना खर्च निकाल पा रहे हैं। 12 रुपये किलो बिकने वाली मटर 30 रुपये पहुंच गई है। वहीं टमाटर दस से पंद्रह रुपये किलो बिक रहा है। प्याज की कीमत 12 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 30 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि दो सप्ताह से हरी मटर, मिर्च, टमाटर, आलू, पालक, बैगन, गोभी के भाव काफी गिरे थे। टमाटर दो रुपये किलो भी नहीं बिक पा रहा था। अब भाव में सुधार आ गया है। मंडी में सब्जियों की कीमत राहतभरी है।
किसान सोनू सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले मंडी में सब्जी लाने की स्थिति नहीं थी। सब्जियों की मांग बढ़ने से भाव में सुधार हुआ है। अब खर्च निकल जा रहा है। पंचक्रोशी सट्टी सब्जी लेकर पहुंचे किसान संतोष यादव ने बताया कि अब कीमतों में सुधार आया है। पंचक्रोसी सट्टी के सब्जी विक्रेता हौसला प्रसाद ने बताया कि तीन दिनों से सब्जियों की कीमत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी एक सप्ताह पहले अब
हरी मटर 12 30 से 40
टमाटर 2 से 5 10 से 15
हरी मिर्च 30 40
आलू 10 12 से 15
पालक 20 30
प्याज 12 से 15 30
गाजर 15 से 20 30
मूली 10 20 से 30
गोभी 10 15 (जोड़ा)
पत्ता गोभी 10 से 15 20 से 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें