रामनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारत विकास परिषद रामनगर ने बृहस्पतिवार मौन जुलूस निकाला। जुलूस रामनगर चौक से शास्त्री प्रतिमा तक गया। वहां दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा के लिए प्रार्थना की गई। लोगों ने भारत सरकार से मांग की कि आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, आरपी सिंह, मुकुंद सेठ, गोपाल प्रसाद गुप्ता, अमरेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद