फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए में पहले दिन से ही पीडीए: अनुप्रिया बोलीं- सपा भ्रम फैला रही, नीट आरक्षण पर विपक्ष को घेरा; कसा तंज

Sun, 13 Sep 2026 08:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री व अपना दल-एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए में पहले दिन से ही पीडीए की भावना रही है, जबकि सपा केवल भ्रम फैला रही है। जिलास्तरीय सम्मेलन में उन्होंने आउटसोर्सिंग, नीट आरक्षण और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। कार्यकर्ताओं से एनडीए की मजबूती के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता समागम में अनुप्रिया पटेल व अन्य नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पीडीए के नाम पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए में पहले दिन से ही पीडीए शामिल है। सामाजिक न्याय केवल नारा नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचना चाहिए। आज जो लोग सामाजिक न्याय और पीडीए की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज के गेंगुआर में अपना दल-एस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जातिगत जनगणना और यश भारती पुरस्कार के मुद्दे पर भी कांग्रेस और सपा को घेरा। नीट में आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जब अपना दल संसद में पहुंचा, तब पार्टी ने नीट में आरक्षण का मुद्दा मजबूती से उठाया। पीएम मोदी ने इसे हल भी किया। 

विज्ञापन

जातिगत जनगणना पार्टी के एजेंडे में रहा है और बाद में सरकार भी इस पर सहमत हुई है। उन्होंने कहा कि अपना दल ने आउटसोर्सिंग की नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू कराने का मुद्दा मजबूती से उठाया है। जो पार्टियां सत्ता में आने पर आउटसोर्सिंग खत्म करने की बात कर रही हैं, जब उनकी सरकार थी, तब इसे खत्म क्यों नहीं किया। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम एनडीए के साथ पूरी मजबूती के साथ हैं और इसी भूमिका में रहेंगे। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ अपना दल-एस की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। वर्ष 2027 में एनडीए के जिस भी दल का प्रत्याशी हो, उसे जीत दिलाने के लिए संकल्पित होकर काम करें। हमारी प्राथमिकता एनडीए की जीत होनी चाहिए।

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम और संचालन विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, आनंद पटेल दयालु, आलोक पांडेय, अभिषेक पटेल, नंदलाल कुमार, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, राकेश पटेल, संजय सोनी, जिला मीडिया सचिव विकास पटेल, इं. नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें