फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम से जुड़ा काशी विश्वनाथ मंदिर, जेब में पैसे ना होने पर इस तरह से उठा सकते हैं लाभ

Mon, 24 Jun 2019 04:46 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आषाढ़ माह शुरू हो गया है और सावन महीने की तैयारियां होने लगी हैं। महादेव की नगरी काशी में सावन का अपना ही महत्व है। कंधे पर कांवर लिए दूर-दूर से भक्त काशी विश्वनाथ का दर्शन करने और जल चढ़ाने आते हैं। इसे देखते हुए पहली बार मंदिर और पुलिस प्रशासन ने एक नई व्यवस्था शुरू की है। साथ ही भुगतान को लेकर भी डिजिटलाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब पेटीएम से भी भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। मंदिर को पूरी तरह से डिजिटलाइज किया जा रहा है। इसके तहत भक्तों को सारी सुविधा ऑनलाइन मिलेगी।

यहां तक कि अब किसी भक्त की जेब में पैसा न हो तो भी वह पेटीएम के जरिए मंदिर परिसर में आरती करा सकता है, पूजन सामग्री खरीद सकता है या मंगला आरती के टिकट खरीद सकता है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर में पेटीएम से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 इस सावन में बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को 24 घंटे दर्शन देंगे। यह निर्णय शुक्रवार की देर शाम मंदिर और पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिया गया। साथ ही इस बार काशी विश्वनाथ की झांकी दर्शन कराने और पांचवें प्रवेश द्वार से भक्तों को मंदिर से बाहर निकालने की तैयारी है। इसके लिए अधिकारियों ने अपना पूरा रूट प्लान तैयार कर लिया है।

इस समस्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सावन में भीड़ को देखते हुए 24 घंटे मंदिर के पट खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कोई भी श्रद्धालु मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश नहीं करेगा अब उसे दरवाजे के बाहर बने पात्र में ही जल डालना होगा, जो सीधे मंदिर के शिवलिंग पर गिर जाएगा। मंदिर प्रशासन का आंकड़ा है कि इस व्यवस्था से एक दिन में पांच लाख भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें