डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को वेयर हाउस का निरीक्षण किया। डीएम ने वेयर हाउस में सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव के निर्देश दिए। आंतरिक निरीक्षण के बाद वेयरहाउस को सील किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन हो। इस दौरान एडीएम प्रशासन विपिन कुमार और राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा व अपना दल व आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।