पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर वाराणसी कैंट से चोलापुर होते हुए दानगंज तक सिटी बस एवं एसी बस चलाने की मांग की। अजीत सिंह ने बताया कि शहीद स्थल चोलापुर अभी तक परिवहन की दृष्टि से उपेक्षित है। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेरही गांव में टोल प्लाजा का निर्माण होने के बाद लगभग एक वर्ष से सिटी बस तथा एसी बस का संचालन बंद है।