फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नो प्रॉफिट नो लॉस पर मरीजों को मिलेगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा

Thu, 29 Sep 2022 08:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईएमए वाराणसी शाखा की ओर से नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन
आईएमए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अब शहर के अंदर और उसके बाहर जाने के लिए एंबुलेंस के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। आईएमए वाराणसी शाखा की ओर से नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


गुरुवार को शहर दक्षिणी विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी ने एंबुलेंस का उद्घाटन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। आईएमए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए के सचिव डॉक्टर राजेश्वर नारायण सिंह ने बताया कि नीलकंठ तिवारी के स्थानीय क्षेत्र विकास कोष योजना के तहत एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का उद्घाटन हुआ।

आईएमए अध्यक्ष डॉ.कार्तिकेय सिंह ने बताया कि नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर मरीजों को शहर के अंदर और उसके बाहर एंबुलेंस की सेवा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधा से लैस एंबुलेंस से मरीजों की जान बचेगी। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने भी आईएमए के इस प्रयास को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें