कोरोना संकट से जूझ रहे वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत मुश्किल बढ़ा रही है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी निजी कोविड अस्पतालों को ये निर्देश दिए हैं कि हॉस्पिटल में जितनी ऑक्सीजन की उपलब्धता है, उसी हिसाब से अस्पतालों में मरीज को एडमिट कर उनका इलाज किया जाए। डीएम ने साफ तौर पर ये निर्देश भी जारी किए हैं कि कोविड हॉस्पिटल में जब तक पुराने मरीज डिस्चार्ज नहीं होते तब तक नए मरीजों को भर्ती न करें।