फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल का मिला पेटेंट: ऑर्थोडॉन्टिक वायर से टेढ़े-मेढ़े दांतों को मिल रहा सही आकार, सरकार ने माना सफल आविष्कार

Tue, 13 Jun 2023 07:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 टेढ़े मेढ़े दांतों की समस्या से जूझने वाले लोगों के इलाज में ऑर्थोडॉन्टिक वायर उपयोगी साबित होंगे। बीएचयू से प्रो. टीपी चतुर्वेदी और आईआईटी बीएचयू के मैटेरियल विभाग के डॉ. चंदन उपाध्याय ने दांत पर लगने वाले इस तार को बनाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेढ़े मेढ़े दांतों की समस्या से जूझने वाले लोगों के इलाज में ऑर्थोडॉन्टिक वायर उपयोगी साबित होंगे। बीएचयू में तैयार ब्रेसेस में लगे तारों से बिना दर्द दांतों को ठीक किया जा सकेगा। इससे चेहरे की सुंदरता और मुस्कुराहट भी लौट आएगी। दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय और आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने ऑर्थोडॉन्टिक वायर को नैनो मैटेरियल कोटिंग से तैयार किया है। इस पेटेंट को सरकार से अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ऑर्थोडॉन्टिक्स शाखा डेंटिस्ट्री की सुपर स्पेशियलिटी है। यहां टेढ़े-मेढ़े अनियमित दांत, जबड़े और चेहरे को ठीक किया जाता है। बीएचयू से प्रो. टीपी चतुर्वेदी और आईआईटी बीएचयू के मैटेरियल विभाग के डॉ. चंदन उपाध्याय ने दांत पर लगने वाले इस तार को बनाया है।

प्रो. चतुर्वेदी ने बताया है कि अंतरविषयक शोध में यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। दो अप्रैल 2019 को पेटेंट के लिए आवेदन किया गया। सरकार ने 9 जून 2023 को अनुमति प्रदान की, जिसका सर्टिफिकेट भी आ गया है। इस आविष्कार को भारत सरकार के पेटेंट ऑफिस ने सफल माना है। इसे 20 साल के लिए पेटेंट किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दांतों का घर्षण कम करेगा तार

प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने बताया कि ऑर्थोडॉन्टिक तार मैटेरियल में नैनो मैटेरियल की कोटिंग नए ढंग से की गई है। इसकी विशेषता यह है कि इससे घर्षण बल कम लगता है और दांत को आसानी से बिना दर्द या कम दर्द के अंदर किया जा सकता है। इसके लिए टाइटेनियम ऑक्साइड के नैनो मैटेरियल की कोटिंग की गई जो की मुंह के अंदर हर पैमाने पर सुरक्षित पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें