फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-आजमगढ़ रूट: ढेरहीं के टोल प्लाजा ने मोड़ दी सिटी बसों की राह, सड़कों पर हर रोज 900 यात्रियों का इंतजार

Sat, 14 Sep 2024 03:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी-आजमगढ़ रूट पर ढेरहीं के टोल प्लाजा ने सिटी बसों की राह मोड़ दी। जिससे इस रूट पर हर रोज 900 यात्रियों का इंतजार बसों को है।  
 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-आजमगढ़ रूट पर स्थित ढेरहीं में खुले टोल प्लाजा के चलते सिटी बसों की राह ही बदल गई। सिटी बसें धरसौना से घूमकर केराकत जा रही हैं। ऐसे में बलिरामगंज, दानगंज, चंदवक, खुज्ही मोड़ के यात्रियों को सड़क पर ही इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वाराणसी-केराकत रूट की कैंट व काशी डिपो की 16 बसें प्रभावित हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन 700 से 900 यात्री और माह में लगभग 22000 यात्री सफर करते हैं। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि बसें यदि टोल से गुजरेंगी तो किराया बढ़ाना पड़ेगा। बिना बोर्ड की मंजूरी के किराया बढ़ा नहीं सकते हैं।

वाराणसी-चंदवक तक 8 से 10 रुपये किराया बढ़ जाएगा। टोल बचाने के लिए वाराणसी-केराकत की बसें दानगंज, चंदवक न जाकर धरसौना से घूमते हुए केराकत पहुंच रही हैं। किराया बढ़ाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही बैठक में किराये पर मुहर लगेगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एमडी गौरव वर्मा के अनुसार टोल प्लाजा के विकल्प के तौर पर मासिक पास बनवाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें