वाराणसी। अस्सी घाट पर 15 करोड़ की लागत से 43 वाहनों की पार्किंग का काम जल्द शुरू होगा। शुक्रवार को नगर निगम में हुई बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां पर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इससे अस्सी घाट की पार्किंग में चार गुने की वृद्धि होगी। मल्टीलेवल पार्किंग से यहां आने वालों के लिए बेहतर होगा। बैठक में मुख्य अभियंता को टेंडर प्रक्रिया अपनाकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा गया कि इस काम को जल्द से जल्द शुरू कराएं। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत शासन से इसकी मंजूरी दी गई थी। इसे बनाने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को दी गई है। इसके बनने से काशी में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा यहां पर फूड स्ट्रीट का भी निर्माण किया जाएगा।