बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चर्चा करेंगे। इसमें देश भर के शिक्षण संस्थानों से चयनित छात्र शामिल होंगे। वहीं, शनिवार को केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा का संदेश देता एक छाता बनाया है। वहीं, काशी तमिल संगमम का भी चित्र बनाया गया है।
विज्ञापन
कला शिक्षक कौशलेश कुमार ने बताया कि चित्र बनाने वालों में खुशी यादव, जागृति गुप्ता, जोया राजर्षि, कुमारी ट्विंकल, वंशिका पांडे, श्रेया पांडे, प्रज्ञा परमिता, कुशाग्ररी सिंह, अनुज कुमार, अलीशा आर्यन, अंकिता गौतम और स्नेहा शामिल हैं। खुशी और कौशलेश कुमार केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग की तरफ से 27 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह, उप प्राचार्य विनीता सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी। बताया कि परीक्षा पर चर्चा के तहत देश में 500 नोडल सेंटर बनाया गया है। इसमें केंद्रीय विद्यालय बीएचयू भी शामिल है।