फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: स्कूल में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का अभिभावकों ने किया विरोध, समय से पहले खाना पहुंचाने का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 02:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अभिभावकों का आरोप है कि समय से पहले वैन से खाना स्कूल में पहुंचा दिया जाता है। भोजन की गुणवत्ता खराब होने के कारण बच्चों के पेट में दर्द हो रहा है। 
विज्ञापन
स्कूल के गेट पर पहुंचे अभिभावकों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में पतेरवा के नईबाजार चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भोजन डिलिवर करने वाले वैन को विरोध कर गेट से ही वापस कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


क्या है मामला
प्रथमिक विद्यालय पतेरवा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अप्रैल से विद्यालय खुला है, तब से खाना आ रहा लेकिन गुणवत्ता खराब होने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इधर, दो दिन से कई बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। इसे लेकर अभिभावक जब खाना देखने पहुंचे तो रोटी, दाल और चावल से दुर्गंध आ रहा था। 

इधर, मंगलवार को सुबह लगभग 7.30 बजे ही खाना ले कर वैन स्कूल के पास आ गया। इसकी सूचना जैसे अभिभावकों को मिली वे स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। विरोध होता देख वैन चालक भोजन ले कर वापस लौट गया।
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि जब स्कूल 8 बजे का है तो यह लोग क्यों समय से पहले खाना उतार कर चले जाते हैं। विद्यालय की रसोइयों ने कहा कि तरुण चाईल्ड एण्ड ओमेन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन जिया जाता है। 

बताया गया कि भोजन केराकतपुर लोहता में बनता है फिर वहां से जिले भर के विद्यालयों में बंद वैन से खाना डिलवरी दी जाती है। इनके खाने का गुणवक्ता जांचने वाला कोई मौजूद नहीं रहता है। विद्यालय खुलने से पहले वैन पहुंच जाता है और रसोइयों को फोन कर खाना लेने का दबाव बना कर खाना रखकर निकल जाते हैं। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें