फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब दौड़े, थोड़ा उड़े और फिर कूद गए

Mon, 11 May 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीर गोवर्धन इलाके में रविवार को आम दिनों से कुछ ज्यादा ही चहल-पहल रही। वजह थी पैरासेलिंग शिविर। शहर में पहली बार लगे दो दिवसीय शिविर में स्कूली बच्चों के साथ ही युवाओं ने भी पैरासेलिंग का रोमांचक आनंद उठाया। पैराशूट से बंधे बच्चे जीप के साथ तेजी से दौड़े, थोड़ी देर हवा में उड़े और फिर दौड़ने के अंदाज में कूदे।
विज्ञापन


एरो माडलिंग क्लब और सहज अकादमी के तत्वावधान में लगे शिविर में 50 से अधिक लोगों ने उड़ान भरी और पैराशूट की मदद से जमीन पर उतरे। पहले दिन दो सत्र में शिविर का संचालन हुआ। शाम के सत्र में एरो माडलिंग क्लब के सचिव तुलसी कांत झा ने पंजीकृत लोगों को पैरासेलिंग की तकनीकी

जानकारी दी और उड़ान भरने व उतरने के तरीके सिखाए। एनसीसी के ग्रुप कमांडर एके मिश्रा ने शिविर में शामिल लोगों को पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग और बैलूनिंग के बारे में जानकारी दी। साथ ही साहसिक खेलों के प्रोत्साहन के लिए आगे आने की अपील भी की। प्रो. वीरभद्र मिश्र की स्मृति में आयोजित इस
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने किया। समारोह में राजेश्वर आचार्य, जेएस सिन्हा, प्रो. मनदेव भट्टाचार्य, सोना चौधरी, डॉ. नीलेंद्र सिंह, डॉ. विजय नाथ मिश्र, राकेश, अभय शंकर तिवारी, प्रो. नीरज अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, सुनील मिश्र, रामयश मिश्र एवं प्रभुदत्त त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें