फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में रामलीला मंच पर अश्लील डांस से माहौल गरमाया, जांच के आदेश

Sun, 20 Oct 2019 02:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रामलीला में हुआ डांस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला की प्रभु श्री राम की राजगद्दी के दौरान अश्लील डांस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामलीला कमेटी द्वारा प्रभु श्रीराम की राजगद्दी सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रोग्राम रखा गया था। रामलीला मंच पर बार बालाओं का अश्लील डांस रामलीला के चरित्र पर ही प्रश्न खड़ा कर सनातन धर्म पर परोक्ष रूप से हमला ही बोल दिया।

विज्ञापन


इस पर हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करने की तैयारी भी कर ली। उस समय और नया मोड़ ले लिया जब मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने रामलीला में अश्लील डांस पर शासन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रशासन भी इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गया। श्री नाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने भी रामलीला में अश्लील डांस को गलत करार दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें