आग बुझाने का प्रयास करती फायर ब्रिगेड
- फोटो : Amar Ujala
सिगरा थाने के सामने बैंकिंग सेक्टर के आफिस में आग लगने से दहशत फैल गई। जिस शो रूम में आग लगी है उसके उपरी मंजिल पर होटल है।
पुलिस ने आनन फानन में होटल को खाली कराया और एक बच्ची सहित कुल 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग का कारण प्रथमदृश्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।