वाराणसी। आईआईटी-बीएचयू में चार बड़े सेंटरों में नए प्रमुख की नियुक्तियां हुईं हैं। सेंटर से जुड़े ही चार विभागों के प्रोफेसरों को ये नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं। संस्थान स्थित इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्याम कमल को टीचिंग एंड लर्निंग सेल का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. हरि प्रभात गुप्ता को कंप्यूटिंग और इंफॉर्मेशन सर्विसेज सेंटर का हेड बनाया गया है। डॉ. कमल और डॉ. गुप्ता अगले साल 31 दिसंबर तक कोआर्डिनेटर होंगे।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मेघांशु वशिष्ठ को संस्थान के गांधी टेक्नोलॉजी एलुमुनाई सेंटर और रविंद्रनाथ टैगोर अपार्टमेंट का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ये एक जनवरी, 2025 से अगले दो साल तक इस पर पद बने रहेंगे। इनसे पहले प्रो. अमित त्यागी के पास ये जिम्मेदारी थी। मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रो. प्रलय मैती को सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटल फैसलिटी सेंटर का प्रोफेसर इन चार्च की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. मैती भी एक जनवरी से अगले दो साल के लिए पीआई बने रहेंगे। इनसे पहले प्रो. कमलेश कुमार सिंह इस पद पर थे।