वाराणसी। वाराणसी परिक्षेत्र की 503 बसों में मार्च 2023 तक पैनिक बटन की सुविधा होगी। इसे दबाते ही परिवहन निगम के मुख्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना पहुंच जाएगी। इसके बाद संबंधित बस के चालक-परिचालक से संपर्क कर कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन निगम की बसों में निगरानी के लिए शासन की ओर से जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशन सिस्टम के साथ पैनिक बटन की भी व्यवस्था की जा रही है। यह बटन वाराणसी परिक्षेत्र की सभी 503 बसों में लगाई जानी है। पैनिक बटन चालक, परिचालक, महिला सीट और पीछे की सीटों केपास लगाई जाएगी। इस बटन को सीधे पुलिस कंट्रोल रूम (डॉयल 112) और परिवहन निगम के मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम से लिंक किया जाएगा। बटन का उपयोग आपात स्थिति में किया जा सकेगा। इसके बाद मुख्यालय और पुलिस के कंट्रोल रूप में अलर्ट जनरेट होगा और संबंधित बस का ब्योरा भी जीपीएस के चलते मिल जाएगा। इसके बाद संबंधित बस के चालक-परिचालक से स्थिति की जानकारी लेने के बाद सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
---------
मार्च 2023 तक परिवहन निगम की सभी बसों में पैनिक बटन की व्यवस्था होगी। हर बस में दस-दस की संख्या में पैनिक बटन लगाई जाएगी, जो सीधे मुख्यालय और डॉयल 112 के कंट्रोल रूम से लिंक होगी। -यजुवेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी, वाराणसी परिक्षेत्र