फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंड़ाफोड़, लापरवाही में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User अमर उजाला, वाराणसी

सार

पांडेयपुर चौकी इंचार्ज विनय तिवारी को लापरवाही के आरोप में गुरुवार की रात निलंबित कर दिया गया। एसीपी सारनाथ की रिपोर्ट पर डीसीपी वरुणा ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडेयपुर चौकी इंचार्ज विनय तिवारी को लापरवाही के आरोप में गुरुवार की रात निलंबित कर दिया गया। एसीपी सारनाथ की रिपोर्ट पर डीसीपी वरुणा ने यह कार्रवाई की। चौकी के पास स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के भंड़ाफोड़ मामले में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार रात महिला के संग हुई चेन स्नेचिंग को भी चौकी इंचार्ज की लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। डीसीपी वरुणा आरती सिंह ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।  चार दिन पहले लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर दुर्गा कॉम्पलेक्स में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसकी भनक चौकी की पुलिस को नहीं लगी।

एसीपी सारनाथ विवेक श्रीवास्तव ने छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का खुलासा करते हुए चार युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस केस में संचालक टकटकपुर निवासी शुभम पांडेय अब भी फरार है। डीसीपी वरुणा के अनुसार चौकी के पास स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के मामले में एसीपी सारनाथ की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें