फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा-सपा में होगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और सपा इस बार टक्कर में दिख रही है। दोनों संगठनों के पास दावेदारों के आवेदन पहुंचने लगे हैं और पार्टी भी कई नामों पर मंथन कर रही है। जिला पंचायत की 40 सीटों में से 1 सीट रिक्त हो गई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 फीसदी से एक वोट अधिक की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में 20 प्लस 1 का जादुई आंकड़ा प्राप्त करने में सभी पार्टियां जुटी हैं। तकरीबन 25 सदस्यों को पाले में करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि विषम परिस्थितियों में हार जीत के फैसले में रुकावट ना आने पाए।
विज्ञापन

सपा की ओर से जहां चंदा यादव, प्रमिला यादव के नाम की चर्चा है तो वहीं भाजपा से पूनम मौर्य और सरिता प्रजापति के नाम की चर्चा चल रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी के पास कई नाम आए हैं अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है। दो-तीन दिन के भीतर इसकी घोषणा की जाएगी। पार्टी से जुड़े 16 सदस्य जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। इसके अलावा और भी जिला पंचायत सदस्य संपर्क में हैं। उनकी मदद से भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी को बैठाएगी।
सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि अभी चंदा यादव, प्रमिला यादव के नाम पर विचार किया गया है। लेकिन अभी इसे फाइनल नहीं किया गया है। संगठन स्तर पर चर्चा करने के बाद ही इसे फाइनल किया जाएगा। वैसे जिला पंचायत के सदस्यों में पार्टी की मजबूत स्थिति है। तकरीबन 15 सदस्य हम लोगों के साथ हैं। इसके अलावा विपक्ष के भी 15 सदस्य हमारे संपर्क में हैं। इस नाते इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का प्रत्याशी काबिज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें