फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: प्रधान पद के लिए 1.25 लाख व जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 7 लाख तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

Thu, 04 Dec 2025 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रत्याशी अब प्रधान पद के लिए 1.25 लाख व जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 7 लाख तक खर्च कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों के नामांकन, जमानत और खर्च की राशि तय कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम अगले साल घोषित किया जाएगा। पिछली बार की अपेक्षा इस बार के प्रचार खर्च में बढ़ोतरी की गई है। इस बार प्रधान 50 हजार, बीडीसी 25 हजार, जिला पंचायत सदस्य 1 लाख, ब्लॉक प्रमुख 1.50 लाख और जिला पंचायत अध्यक्ष 3 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, ग्राम प्रधान के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 3,000 रुपये जमानत राशि और 1,25,000 रुपये तक खर्च की सीमा तय की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए जमानत राशि 1,500 रुपये तय की गई है। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी सात लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। 

बीडीसी के लिए व्यय सीमा एक लाख रुपये और जिला पंचायत सदस्य के लिए 2,50,000 रुपये रखी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एसएन सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र केवल निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे और जमानत राशि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को ही जमा करनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पदवार खर्च सीमा का विवरण

पद पिछली बार की खर्च सीमा इस बार की खर्च सीमा कुल बढ़ोतरी
जिला पंचायत अध्यक्ष 400000  700000 300000
ब्लॉक प्रमुख 200000 350000  150000  
जिला पंचायत सदस्य 150000 250000  100000
बीडीसी 75000  100000  25000
प्रधान 75000   125000 50000

जिले में वर्तमान में तैनात कुल प्रतिनिधि
  • जिला पंचायत सदस्य - 48
  • प्रधान - 694
  • बीडीसी - 1007
  • ग्राम पंचायत सदस्य - 8978
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें