फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: शादी करने पर प्रेमी-प्रेमिका को पंचायत ने जिले से किया तड़ीपार, थाने में सुनाया फरमान

Tue, 11 Jun 2019 07:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रेमी-प्रेमिका को अपनी मर्जी से शादी करना भारी पड़ गया। दोनों की शादी होना लड़की के पक्ष वालों को रास नहीं आया है। इस दौरान लड़की पक्ष वाले ने पंचायत बुलाकर दोनों को जिले में ना रहने का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


बलिया जिले के इंदरपुर गड़वार थाना क्षेत्र के दो गांवों सिकरियां खूर्द निवासी एक युवक का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी कि लड़का, लड़की को भगा ले गया। पुलिस मामले की जांच और दोनों प्रेमी युगल की बरामदगी मे जुटी थी।

इसी को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में एक पंचायत हो गई। पंचायत में फरमान सुनाया गया कि युवक और युवती बलिया जिले में कभी नहीं आएंगे, जबकि दोनों ही बालिग हैं और खुद की मर्जी से शादी कर सकते हैं। पंचायत के नव दंपती को गृह जनपद ना आने देने के लिखित फरमान से सभी सकते में आ गए।
विज्ञापन


इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवजी कुंवर ने बताया कि घटना को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव था। इस स्थिति को संभालने के लिए इस पंचायत में उन्हें शामिल होना पड़ा। वहीं बताया जाता है कि सुलह नामे को लेकर लड़के पक्ष वाले राजी नहीं थे। वे चाहते थे कि यदि लड़का, लड़की को साथ लेकर आता है तो वह उसे अपने घर में रख लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें