फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मतदाता सूची में जुड़ेंगे 10 प्रतिशत तो कटेंगे 2 फीसदी वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के चलते पंचायत चुनाव की अधिसूचना का इंतजार किया जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी पूरी है। चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद जिले के 699 गांव में घर-घर बीएलओ जाएंगे। मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। हर बार मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 10 फीसदी नए मतदाता जुड़ते हैं जबकि 2 फीसदी मतदाताओं का नाम कट जाता है।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि नाम कटने वाले में ज्यादातर स्वर्गवासी और शिफ्टेड लोग होते हैं। मतदाता पुनरीक्षण में नाम काटने, जोड़ने, संशोधन करने और शिफ्ट होने की पूरी जानकारी जुटाई जाती है। इसके आधार पर नई मतदाता सूची तैयार होती है। जिले की 61 ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल कर लिया गया है। लिहाजा, नए परिसीमन से चुनाव होगा।
2015 में थे 17.50 लाख मतदाता
2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे, तब 17.50 लाख मतदाता थे। जिले की 760 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान, 1199 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 48 जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इन सभी का कार्यकाल 26 दिसंबर तक है। जिले में पंचायतों की संख्या 760 से घटकर 699 हो गई। इन ग्राम पंचायतों में प्रधानी का चुनाव नहीं होगा। जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्र ने बताया कि समय पर चुनाव नहीं हो पाएंगे। क्योंकि अब तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जबकि अक्टूबर से दिसंबर के बीच पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

26 दिसंबर के बाद एडीओ पंचायत बन सकते हैं प्रशासक
ग्राम प्रधानों को एक्सटेंशन देने या एडीओ को प्रशासक बनाने पर फैसला लिया जा सकता है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या फिर प्रशासक नियुक्त होंगे, इस पर निर्णय आयोग को लेना है।
विज्ञापन

यह है नियम
जिला पंचायत : 50 हजार की आबादी पर एक वार्ड
क्षेत्र पंचायत : दो हजार की आबादी पर एक वार्ड
ग्राम पंचायत : 1-2 हजार की आबादी पर 11 वार्ड
2-3 हजार की आबादी पर 13 वार्ड
3 हजार की आबादी से ऊपर 15 वार्ड
कुल ब्लाक 8
ग्राम प्रधान 760
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1199
जिला पंचायत सदस्य 48
निगम सीमा में शामिल गांव 61
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें