फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज सिंह बोले, योगी सरकार में पस्त हुए बदमाशों के हौसले

Tue, 25 Apr 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा है कि सपा सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। योगी की सरकार में बदमाशों के हौसले पस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गरीब को उसका लाभ मिले।
विज्ञापन


मंगलवार को वाराणसी के रामनगर स्थित एक होटल में हुई बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में सरकार बेहतर काम कर रही है। आने वाले पांच वर्षों में युवाओं को ढेरों रोजगार मिलेंगे।  

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कौशल विकास मिशन के जरिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सके। सुकमा की घटना कायरतापूर्ण है। देश जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। उनके परिवारीजनों के साहस को सलाम करता है।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश की कई कल्याणकारी योजनाएं हैं। इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना और उसका लाभ दिलाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों कटिबद्ध है। सरकार किसानों के लिए काफी कुछ कर रही है। उनके ऋण को भी माफ किया जा रहा है।

किसानों को हर सुविधा मुहैया कराया जाएगा। केसरिया के नाम पर हो रहे उत्पात मचाने वालों से जुड़े सवाल पर कहा कि राष्ट्रवाद पर चलने का काम कानून करता है। 
विज्ञापन

जनता को लगे उनके लिए हैं केंद्र और राज्य की योजनाएं

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रदेश महामंत्री और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार से जनता को बहुत अपेक्षा है।

डिजिटल इंडिया, डिमोनेटाइजेशन, स्टैंड अप, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना, उज्ज्वला, जनधन योजना, जीएसटी का प्रचार प्रसार इस तरीके से करें कि जनता को लगे कि यह योजना उनके लिए हैं। उन्हें यह महसूस न हो कि हम वोटबैंक के रूप में देख रहे हैं। इस प्रकार से जनता के बीच जाकर बताएं।

भाजपा ही एकमात्र संगठन है जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। 

पदाधिकारियों की बैटरी चार्ज करने में जुटी भाजपा 
आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के पूर्व पार्टी अपने पदाधिकारियों की बैटरी चार्ज करने में जुटी है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के चलते क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर नहीं हो सका था। इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए पदाधिकारियों को संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर जोर  दिया गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें