फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चित्रकला में पलक, रंगोली में शौपनिल और भाषण में सरगम जिले में विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्वः अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम के तहत शिवपुराण पर आधारित जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को हुआ। आयोजन आर्य महिला इंटर काॅलेज में हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव ने बताया कि जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक प्रजापति, दूसरा स्थान शौपनिल सोनकर और तीसरा स्थान कोमल बिंद ने पाया। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान शौपनिल सोनकर, संजय कन्नौजिया, कृष्णा साव, दूसरा स्थान पलक प्रजापति, आरती कुमार, खुशी गुप्ता और तीसरा स्थान रोशन कुमारी, मानस्वी, आस्था गुप्ता ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान सरगम गुप्ता, दूसरा स्थान सृष्टि मौर्या और तीसरा स्थान वैष्णवी गुप्ता ने हासिल किया। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें