विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के 20 सदस्यों ने आईएमए ब्लड बैंक में कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ितों की सहायता के लिए रक्तदान किया। संस्था ने पूरे मई महीने को सामुदायिक सेवा माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बेनियाबाग स्थित रेडक्रॉस कार्यालय पर सोसाइटी के चेयरमैन विजय शाह और सचिव डॉ. संजय राय ने संयुक्त रूप से रेडक्रॉस ध्वज फहराया। सचिव डॉ. संजय राय ने बताया कि हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन को पूरे विश्व में मानवता की सेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिविर में पुनीत चंदानी, अंकित गिरी, विनय यादव और अमन कुमार समेत 20 लोग शामिल रहे। आयोजन में विजय शाह, वेदमूर्ति शास्त्री, डॉ. एसएस गांगुली आदि मौजूद रहे।