वाराणसी। चंदौली के मलोखर में शुक्रवार को दीना पहलवान की स्मृति में पूर्वांचल केसरी (महिला व पुरुष वर्ग), पूर्वांचल कुमार कुमारी, पूर्वांचल अभिमन्यू की प्रतियोगिता हुई। वाराणसी के पहलवानों ने चार खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में पलक यादव ने पूर्वांचल केसरी का खिताब जीता। रजवाड़ी की अंशु यादव ने महमूरगंज की रागिनी पासवान को हराया। पूर्वांचल केसरी पुरुष वर्ग में वाराणसी के सौरभ यादव ने मिर्जापुर के शुभम को हराया। मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने विजेता को पुरस्कृत किया। साथ ही चंदौली कुश्ती संघ को कुश्ती मैट देने की घोषणा की।
विज्ञापन
रोज छह घंटे अभ्यास करतीं हैं पलक पलक ने तीन बार की यूपी केसरी और चार बार की पूर्वांचल केसरी कशिश को 8-4 से हराकर खिताब जीता। वाराणसी की भोगाबीर निवासी पलक यादव तुलसी घाट अखाड़े और मैट पर अभ्यास करती हैं। पलक यादव ने बताया कि वह रोज पांच से छह घंटे अभ्यास करती हैं।
हार के बाद भी जीता दिल
पूर्वांचल अभिमन्यू के मुकाबले में वाराणसी के राजीव यादव ने घायल होने के बाद भी शिवाजीत यादव को मात दी। बाऊट के दौरान राजीव के गर्दन में चोट लग गई थी। साथी पहलवान के घायल होने पर शिवाजीत ने हार मान ली। यह देख दर्शक उनकी तारीफ करते दिखे।