फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: आतंकियों पर कार्रवाई में हम सरकार के साथ, चिकित्सकों ने निकाला कैंडिल मार्च; जताई नाराजगी

Mon, 28 Apr 2025 06:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पहलगाम हमले को लेकर वाराणसी के चिकित्सकों ने नाराजगी व्यक्त की। कैंडिल मार्च निकाल मृतकों काे श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पहलगाम में मृतकाें के प्रति संवेदना व्यक्त करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pahalgam Attack: पाकिस्तान को हम पानी पिलाए और वह हमारा खून बहाए... यह संभव नहीं है। यहां के आतंकवाद को और सख्त सजा देनी चाहिए। उक्त बातें दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव डॉ. अंबरीष कुमार राय ने व्यक्त किए। वाराणसी के कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में एसोसिएशन के लोग पहलगाम हमले पर अपनी नाराजगी व्यक्त किए। कैंडिल मार्च निकाल शोकसभा आयोजित की गई।

विज्ञापन




चिकित्सकों ने मोमबत्ती जलाकर पहलगाम नरसंहार के विरोध में मृत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। विगत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसमें जिहादी मानसिकता वाले आतंकवादियों ने नाम और धर्म पूछ कर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा कि दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लोग इस हत्या के विरोध में सरकार से यह मांग करते हैं- दशकों के इस दंश का कोई स्थाई समाधान निकालना चाहिए, ताकि पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित यह आतंकी वारदात हमेशा के लिए समाप्त हो जाए।

मृतकों को दी श्रद्धांजलि

इस श्रद्धांजलि सभा में एचएमएआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वीके पांडेय, संयुक्त सचिव डॉ. अंबरीष कुमार राय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके भाटिया, संगठन के संरक्षक डॉ. वीएन सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओपी श्रीवास्तव, डॉ. आरके यादव ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर मोदी सरकार से यह मांग की कि अब समय आ गया है कि हमें आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई करें।

कहा कि इस मानसिकता के लोगों को जो देश के बाहर और देश के भीतर बैठे हुए हैं, इनको समूल नष्ट कर दिया जाए। जागो देशवासियों, जागो... वक्त नहीं है सोने का... अभी नहीं जागे तो फिर समय आएगा रोने का...। पहलगाम नरसंहार का शीघ्र न्याय चाहिए यही हमारी मांग है।
विज्ञापन

इनकी रही उपस्थिति
डॉ. डीके पांडेय, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरके भाटिया, डॉ. योगेश सिंह, डॉ. विपिन विहारी मिश्र, डॉ. बीएन शुक्ल, डॉ. मानवेश मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अविनाश मिश्रा, डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ. आयुषी गुप्ता, डॉ. एसके राय, डॉ. कमल द्विवेदी, डॉ. शहजाद आलम मंसूरी, डॉ. विनोद पांडेय, डॉ. रुद्रेश्वर त्रिपाठी, डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. पीयूष पानी मिश्र, डॉ. रजनीश, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. विद्या वारिधि, डॉ. आकांक्षी श्रीवास्तव, डॉ. विनीत पाठक, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा इत्यादि चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें