फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: वाराणसी में डॉक्टरों ने निकाली रैली, मृतकों के प्रति जताई संवेदना; बोले- हम सरकार के साथ हैं

Fri, 25 Apr 2025 09:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Pahalgam News: आईएमए के चिकित्सकों ने शुक्रवार को वाराणसी में आक्रोश रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में चिकित्सकों ने हमले के खिलाफ रोष व्यक्त किया। मृतकों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी दीं। 
विज्ञापन
रैली के दाैरान आईएमए के डाॅक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pahalgam Attack: जम्मू-काश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने भारत की आत्मा पर हमला किया है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करना चाहता है कि हमले की साजिश रचने वाले को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दें। उक्त बातें आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. एसपी सिंह और सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किए।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने सरकार के निर्णय की सराहना की। कहा कि पहलगाम के दोषियों के खिलाफ हम सरकार के साथ खड़े हैं। आईएमए यूपी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारत ने पाकिस्तानी दूतावास को बंद किया। अटारी बार्डर बंद किया। सिंधु जल समझौता को रोका। ये सारे फैसले भारत सरकार ने अविलंब लिए जो एक सकारात्मक पहल है। 

अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अनुराग टंडन ने भी आतंकवादी हमले की कड़ी आलोचना की। कहा कि हम सभी चिकित्सक पीएम मोदी के साथ हैं। कहा कि अब पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में डॉ. आलोक भारद्वाज ने कहा कि कि जो देश के काम ना आए, वो बेकार जवानी है। अब समय रहते ही इस लड़ाई को भी लड़ लिया जाए। बताया कि आईएमए ने भी अपना एक साथी पहलगाम के आंतकी हमले में खोया है, जिसका हम सभी को खेद है। उनके प्रति हम अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आक्रोश रैली बनारस शाखा के परिसर से लहुराबीर तक गई फिर वापस आकर समाप्त हुई। 

इस अवसर पर पर डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. जेपी सिह, डॉ. अनिल ओहरी, डॉ. प्रभाकर शुक्ला, डॉ. मोगिश अंसारी, डॉ. मधुकर पांडेय, डॉ. डीएम गुप्ता, डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. राबिन दुबे, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. सीपी सिह, डॉ. विशाल सिंह यादव, डॉ. हेमंत सिह, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. संजय पटेल, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. पीके तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. दीपक सिंह, मनोज अग्रवाल आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें